कुरुक्षेत्र के एनआईटी में छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया

Ads

कुरुक्षेत्र के एनआईटी में छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 10:37 PM IST

कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक के प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना परिसर में दो दिन पहले एक अन्य छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद सामने आई है। संस्थान में पिछले चार महीनों में चार छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है ।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे छात्रा, छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर गई और कूदने की कोशिश की, लेकिन अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया।

घटना से पहले छात्रा ने एक व्हाट्सऐप समूह में एक संदेश फेजा था जिसमें उसने कहा था कि उसके जीवन का उद्देश्य नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी चिकित्सीय देखभाल की जा रही है।

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर ज्ञान भूषण ने बताया कि इन घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सभी छात्रों को 19 अप्रैल तक छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए हैं।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन