शिमला, पांच मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला के एनाडेल इलाके में एक छात्र ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने के बाद कथित तौर पर पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला भेजा गया।
छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से ही उनका बेटा मानसिक तनाव में था, क्योंकि वह परीक्षा में फेल हो गया था।
छात्र के एक दोस्त ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी।
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश