कोलकाता में करंट लगने से छात्र की मौत

कोलकाता में करंट लगने से छात्र की मौत

कोलकाता में करंट लगने से छात्र की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 27, 2022 1:26 am IST

कोलकाता, 26 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में रविवार शाम बिजली के खंभे से करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय नीतीश यादव बारिश होने के बाद शाम लगभग सात बजे इलाके में टहल रहा था कि इसी दौरान उसने खंभे को छू लिया और तुरंत जमीन पर गिर गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग बाद में उसे विद्यासागर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

भाषा

देवेंद्र शफीक

शफीक

 


लेखक के बारे में