कॉजपा विरोध प्रदर्शन: केजरीवाल का दावा- एक घायल छात्रा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

कॉजपा विरोध प्रदर्शन: केजरीवाल का दावा- एक घायल छात्रा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

कॉजपा विरोध प्रदर्शन: केजरीवाल का दावा- एक घायल छात्रा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
Modified Date: July 21, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: July 21, 2026 6:00 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि ‘कॉजपा’ के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान घायल हुई एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और वह राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में उपचाराधीन है।

घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एक लड़की को छोड़कर बाकी सभी घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है। वही एक लड़की आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती है।

केजरीवाल ने कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि वह लड़की जल्द ठीक होकर अपने घर लौटे। मैं उसके माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं।’

आरएमएल अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, युवती सोमवार को हुई झड़प में घायल हो गई थी।

इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने अधिक विवरण दिए बिना बताया था, ‘कॉजपा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई एक युवती आरएमएल में जीवन रक्षा प्रणाली पर है।’

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अस्पताल का दौरा किया और घायल युवती की मां से मुलाकात की।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया था कि इस घटना में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या 60 है।

दूसरी ओर, कॉजपा ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में