चुनावी गठबंधन की अटकलों के बीच ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव
चुनावी गठबंधन की अटकलों के बीच ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव
कोलकाता, एक मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन की अटकलों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की।
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबले के दौरान यादव ने राजद का नेतृत्व किया था। यादव तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने यहां राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे।
बैठक के दौरान तृणमूल के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम भी मौजूद रहे।
भाषा पवनेश माधव
माधव

Facebook


