टीवी सीरियल इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड से मशहूर हुए सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट इस मामले में 20 दिसंबर को सजा का एलान करेगी। बता दें कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर उनकी पत्नी अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था। बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया.सुहैब के ऊपर दहेज़ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। इस केस पर अंजू के घरवालों ने आरोप लगाया था कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सोहेब ने अपनी मित्र को जानकारी दी थी की उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सुहैब कोई आम इंसान नहीं हैं वे चैनल प्रोडूसर के साथ ही साथ कई बड़े चैनल के एंकर भी रहे हैं
–