सुनील ग्रोवर ने गंगा किनारे सोते हुए अपना वीडियो शेयर किया

सुनील ग्रोवर ने गंगा किनारे सोते हुए अपना वीडियो शेयर किया

सुनील ग्रोवर ने गंगा किनारे सोते हुए अपना वीडियो शेयर किया
Modified Date: June 19, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: June 19, 2026 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर को गंगा नदी के किनारे सोते हुए दिखाया गया है।

बृहस्पतिवार को अभिनेता ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर यह वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें वह जमीन पर कई अन्य लोगों के साथ सोते नजर आ रहे हैं।

यह साफ नहीं है कि वीडियो हरिद्वार में शूट किया गया था या ऋषिकेश में।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तारे जमीन पर’।

कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेता के स्वभाव की तारीफ की।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘सुनील ग्रोवर जमीन से जुड़े इंसान हैं’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘यही वजह है कि लोग आपको इतना पसंद करते हैं।’

एक और कमेंट में लिखा था, ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेता।’

ग्रोवर मशहूर टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’, सलमान खान की ‘भारत’, विशाल भारद्वाज की ‘पटाखा’ और आमिर खान की ‘गजनी’ में काम किया है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में