धौलपुर में बिजली कंपनी का अधीक्षण अभियंता व तकनीशियन 1.75 लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार

धौलपुर में बिजली कंपनी का अधीक्षण अभियंता व तकनीशियन 1.75 लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार

धौलपुर में बिजली कंपनी का अधीक्षण अभियंता व तकनीशियन 1.75 लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: January 28, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: January 28, 2026 9:11 pm IST

जयपुर, 28 जनवरी (भाषा) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को धौलपुर जिले में बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता व तकनीशियन को 1.75 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने एक बयान में बताया कि बिजली वितरण कंपनी जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (ओएंडएम) राजेश कुमार वर्मा व तकनीशियन प्रथम नरेन्द्र कुमार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसका निलंबन रद्द कर उसे बहाल करने के लिए आरोपी अधीक्षण अभियन्ता वर्मा द्वारा अपने मातहत नरेन्द्र कुमार से मिलीभगत कर दो लाख रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, आज कार्रवाई के दौरान आरोपी कुमार ने परिवादी से 1.75 लाख रुपये की राशि बतौर रिश्वत अपने कार्यालय में ली। उसने यह राशि मिलने के बारे में आरोपी अधीक्षण अभियन्ता को फोन कर बताया।

इसमें कहा गया है कि इसके बाद ब्यूरो की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा पृथ्वी

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में