Surat Food Poisoning News: रेस्तरां से मंगाया खाना बना जानलेवा! 5 साल की बच्ची की मौत, खाने के बाद बिगड़ी पूरे परिवार की तबीयत, मचा हड़कंप

Surat Food Poisoning News: रेस्तरां से मंगाया खाना बना जानलेवा! 5 साल की बच्ची की मौत, खाने के बाद बिगड़ी पूरे परिवार की तबीयत, मचा हड़कंप

Surat Food Poisoning News: रेस्तरां से मंगाया खाना बना जानलेवा! 5 साल की बच्ची की मौत, खाने के बाद बिगड़ी पूरे परिवार की तबीयत, मचा हड़कंप

Surat Food Poisoning News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 19, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: August 19, 2026 11:07 am IST

सूरत: Surat Food Poisoning News गुजरात के सूरत शहर में एक रेस्तरां से मंगाया गया खाना खाने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के मामले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने शीतल रेस्तरां को सील कर दिया, जहां से खाना मंगाया गया था। नगर निगम के अधिकारियों को वहां साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों में खामियां मिलीं, जिसके बाद रेस्तरां को नोटिस भी जारी किया गया।

Surat Food Poisoning News चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पी. एच. उमरीगर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘परिवार ने 15 अगस्त की शाम रेस्तरां से सब्जी मंगाई थी। अगले दिन सुबह परिवार के सभी पांच सदस्यों में उल्टी समेत संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के लक्षण दिखाई दिए।’’ उमरीगर ने बताया कि परिवार ने 16 अगस्त को एक चिकित्सक से परामर्श लिया, जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि, परिवार ने शुरुआत में अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

परिवार की पांच वर्षीय बच्ची 17 अगस्त को बेहोश हो गई। उसे स्थानीय सदविचार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उमरीगर ने बताया कि बच्ची के पिता को मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। उमरीगर ने कहा, ‘‘हमने शहर के वराछा इलाके में स्थित शीतल रेस्तरां से तैयार खाद्य पदार्थों और अन्य सामग्री के नमूने लिए हैं। रसोई में साफ-सफाई में खामियां पाए जाने के बाद रेस्तरां को बंद कर दिया गया और सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।’’

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा और प्रशासनिक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर सूरत नगर निगम ने शहर के सभी जोन में रेस्तरां की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, ताकि साफ-सफाई, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।