Suvendu Adhikari PA Murder Case: “बंगाल में नहीं बचा कानून का राज, जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है पूरा प्रदेश”.. खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान से गरमाई सियासत

Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बंगाल की कानून व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल।

Suvendu Adhikari PA Murder Case: “बंगाल में नहीं बचा कानून का राज, जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है पूरा प्रदेश”.. खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान से गरमाई सियासत

Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates || Image- AI Generated File

Modified Date: May 7, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: May 7, 2026 1:12 pm IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। (Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और राज्य “जंगल राज” की ओर बढ़ रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

भाजपा नेताओं ने बताया सुनियोजित राजनीतिक हत्या

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ को बुधवार को मध्यग्राम इलाके में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने इसे सुनियोजित राजनीतिक हत्या बताया है। सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया, उसका चेसिस नंबर तक बदला गया था।

संविधान और कानून का शासन समाप्त : भाजपा

भट्टाचार्य ने कहा कि यह सिर्फ सामान्य हत्या नहीं बल्कि किसी बड़े राजनीतिक संदेश या प्रतिशोध की कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में संविधान और कानून का शासन समाप्त हो चुका है। (Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates) भाजपा नेता ने कहा कि अब जनता को लोकतांत्रिक तरीके से इस माहौल को बदलने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

सुवेंदु अधिकारी ने बताया, “निर्दयी और पूर्व नियोजित हत्या

वहीं, सुवेंदु अधिकारी ने भी इस घटना को “निर्दयी और पूर्व नियोजित हत्या” करार दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

मृतक की माँ ने की आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग

इस मर्डर के बाद मृतक चन्द्रनाथ रथ की माँ ने भी मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि, “मैं एक माँ हूँ जिसने अपने बेटे को खो दिया है। मैं चाहती हूँ कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सज़ा मिले। लेकिन, मैं एक माँ भी हूँ। इसलिए, मैं नहीं चाहती कि इन अपराधियों को फाँसी दी जाए, बल्कि उन्हें आजीवन कारावास मिले। जब नई पार्टी सत्ता में आएगी, तब मैं उसके लिए न्याय की माँग करूँगी। (Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates) वह कल यहाँ आया था, और मैंने उसके लिए खाना बनाया था। मैंने उससे घर आने को कहा था। उसने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह की वजह से व्यस्त है।

रथ की माँ ने कहा, “इसके पीछे निश्चित रूप से कोई राजनीतिक मकसद है। सुवेंदु अधिकारी उसे अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते थे, और वह सुवेंदु अधिकारी को अपने बड़े भाई की तरह मानता था। मुझे लगता है कि TMC ने उसे इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जिताने की कोशिश में उसकी भूमिका थी।”

तीन संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आया था और बेहद करीब से गोली चलाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। (Suvendu Adhikari PA Murder Case Latest Updates) इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी हत्या की निंदा करते हुए मामले की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। फ़िलहाल मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown