शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे

Ads

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 12:24 PM IST

(तस्वीरों के साथ जारी)

कोलकाता, नौ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली।

वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं।

राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा विधायकों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू ने भी राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

भाजपा ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट हासिल कर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल