पेट कम करने के लिए खुद को काफी परेशान किया: तापसी पन्नू
पेट कम करने के लिए खुद को काफी परेशान किया: तापसी पन्नू
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने महिलाओं से अपील की है कि वे गैर वास्तविक सौंदर्य मानकों पर खरी उतरने के लिए खुद को परेशान न करें।
उन्होंने पेट कम करने के अपने संघर्ष को याद करते हुए यह बात कही।
अभिनेत्री ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया और बताया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने के लिए उन्होंने खुद को काफी परेशान किया था।
उन्होंने लिखा, ‘मुझे याद है कि इसे लेकर मेरे मन में एक जुनून था, क्योंकि बड़े होते समय मैं काफी फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी। मैंने बहुत अधिक और बहुत कठोर व्यायाम किया, यहां तक कि अपनी क्षमता से भी ज्यादा। किसी ने सही कहा है कि जब आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालते हैं, तो आपका दिमाग यह संकेत देता है कि शरीर को सुरक्षा की जरूरत है।’
तापसी ने कहा कि पेट पर थोड़ा उभार होना सामान्य और स्वस्थ है।
उन्होंने महिलाओं से उनके शरीर पर ज्यादा दबाव न डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपका शरीर किसी दूसरी लड़की जैसा नहीं दिख सकता, इसलिए इसे स्वीकार करना जरूरी है। मुझे यह बात बहुत देर से समझ आई। मैं खुद को काफी परेशान करती रही।”
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा

Facebook


