मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न समुदायों से बातचीत जारी: मुख्यमंत्री
मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न समुदायों से बातचीत जारी: मुख्यमंत्री
इंफाल, 19 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में शांति बहाली के लिए विभिन्न समुदायों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी हैं और वार्ताओं के माध्यम से ही संकट का समाधान निकाला जा सकता है।
सिंह ने टेंगनुपाल जिले के हीकाकपोकपी में मिशन ब्लाइंट स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे का एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने कहा, “विभिन्न समुदायों के कई समूह शांति बहाली पर चर्चा के लिए मेरे आधिकारिक आवास पर मुझसे मिलने आ चुके हैं। अगर मेइती, कुकी और नगा केवल अपने बारे में सोचना जारी रखते हुए लड़ते रहे, तो राज्य कभी विकास नहीं कर पाएगा।”
मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि राज्य में तब तक शांति संभव नहीं है जब तक अवैध रूप से हथियार रखने वाले सभी लोग हथियार नहीं डाल देते।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


