कॉजपा और सरकार के बीच बातचीत जारी; नड्डा, जितेंद्र सिंह शामिल

कॉजपा और सरकार के बीच बातचीत जारी; नड्डा, जितेंद्र सिंह शामिल

कॉजपा और सरकार के बीच बातचीत जारी; नड्डा, जितेंद्र सिंह शामिल
Modified Date: July 24, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: July 24, 2026 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मांगों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के प्रयासों के तहत कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच यहां विठ्ठलभाई पटेल हाउस में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह बैठक में शामिल हुए, जबकि कॉजपा की ओर से उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास और एक अन्य युवा प्रतिनिधि मौजूद हैं।

यह कॉजपा और सरकार के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक है।

इससे पहले, 20 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास पर उनके साथ हुई लगातार दो बैठकों में सौरभ दास और कॉजपा के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए थे।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद 26 दिन से जारी भूख हड़ताल बृहस्पतिवार रात समाप्त कर दी। इसके बाद, विठ्ठलभाई पटेल हाउस में यह बैठक हो रही है।

कॉजपा ने इससे पहले किसी मंत्री के आवास या कार्यालय में वार्ता करने के सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि बातचीत आपसी सहमति से तय किये गए किसी स्थान पर होनी चाहिए।

कॉजपा ने कहा है कि जंतर-मंतर पर उसका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

प्रधान के इस्तीफे की मांग के अलावा संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने, नीट प्रश्नपत्र लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा आंदोलन में शामिल शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी व अन्य कानूनी कार्रवाई वापस लेने की भी मांग की है।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में