तमिलनाडु विधानसभा ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

तमिलनाडु विधानसभा ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

तमिलनाडु विधानसभा ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया
Modified Date: February 18, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: February 18, 2026 11:45 am IST

चेन्नई, 18 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

दिन की कार्यवाही के लिए सदन की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद, अध्यक्ष एम अप्पावु ने पवार के निधन पर शोक व्यक्त करने वाला प्रस्ताव पढ़ा।

पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और 28 जनवरी को बारामती के पास विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

अध्यक्ष ने शोक संदर्भ में विधानसभा के पूर्व सदस्यों एन सुंदरम एवं के लिंगामुथु तथा शिक्षाविद एस एस राजगोपालन के निधन का भी जिक्र किया।

सदन ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में