चेन्नई, 26 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने का आह्वान किया, ताकि समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
मिलाद-उन-नबी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में करुणा, समानता और सामाजिक सौहार्द की भावना को बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर मैं अपने सभी प्रिय मुस्लिम भाइयों और बहनों को दिल से मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हम पैगंबर मुहम्मद की महान शिक्षाओं का पालन करें, मानवता के प्रति प्रेम बरसाएं, गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति करुणा दिखाएं तथा सभी के बीच समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। साथ ही, पूरी दुनिया में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा दें। इस पवित्र अवसर पर सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि आए।’’
भाषा गोला मनीषा
मनीषा