Raipur Chakubaji News Today: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान मची चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गए हालत, चाकूबाजी से दहला पूरा इलाका

Ads

Raipur Chakubaji News Today: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान मची चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गए हालत, चाकूबाजी से दहला पूरा इलाका

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 10:45 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 10:46 AM IST

Raipur Chakubaji News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में उत्साह के बीच हंगामा
  • हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को मारा चाकू
  • आजाद चौक पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लिया

रायपुर: Raipur Chakubaji News Today आज पूरे छत्तीसगढ़ में 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर जुलूस निकाली जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी ईद मिलादुन्नबी (Eid-e-Milad-un-Nabi in Raipur) को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच रायपुर में ईद मिलादुन्नबी (Eid-e-Milad-un-Nabi in Raipur) जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। देखते ही देखते हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 3 युवकों को चाकू मार दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Raipur Chakubaji News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जूलुस के दौरान हंगामा हो गया। इतने में ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पूरे जूलुस में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बदमाश ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई थी?

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में।

कितने लोग घायल हुए हैं?

तीन युवक चाकूबाजी में घायल हुए।

घायलों का क्या हुआ?

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।