Islamabad 14 New Born Killed in Fire || Image- dreamstime.com
इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़े अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में भीषण आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। (Islamabad 15 New Born Killed in Fire) हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल को मौके पर भेजा गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में सुबह करीब 7 बजे लगी। जिस वार्ड में आग लगी, वहां उस समय कई नवजात बच्चे भर्ती थे। शुरुआती जानकारी में 16 नवजातों के वार्ड में मौजूद होने की बात सामने आई थी, जिनमें से एक को बचा लिया गया।
हालांकि, बाद में PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि वार्ड में 15 बच्चे मौजूद थे। (Islamabad 15 New Born Killed in Fire) उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को रात के दौरान अस्पताल से छुट्टी भी दी गई हो सकती है। फिलहाल हताहतों की सही संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही वार्ड में धुआं और लपटें फैल गईं। अस्पताल कर्मचारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। अफसरों के मुताबिक़ आग की लपटों को बुझा दिया गया है, लेकिन मौके पर कूलिंग प्रक्रिया जारी है। आग पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
At least 14 children burnt to death in a fire at the Islamabad’s largest PIMS hospital.
The fire broke out on the third floor of the children ward. Fourteen children were completely burned.
A heartbreaking tragedy inside a major public hospital in Pakistan’s capital, raising… pic.twitter.com/8KnFyhfK16
— Sajjad Tarakzai (@SajjadTarakzai) August 26, 2026
बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए
टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत
महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज
अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में