तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप खारिज किए, द्रमुक पर साधा निशाना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप खारिज किए, द्रमुक पर साधा निशाना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप खारिज किए, द्रमुक पर साधा निशाना
Modified Date: June 1, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: June 1, 2026 5:25 pm IST

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), एक जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विपक्षी दलों द्वारा उन पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को सोमवार को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) तथा अन्नाद्रमुक सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

दस मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने द्रमुक पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि द्रमुक लगातार उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और उनकी आलोचना कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक की ‘परिवाद की राजनीति’ ही 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में उसकी हार का कारण बनी।

विजय ने कहा, “जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि ‘प्रथम सेवक’ बनाया है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में