तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Ads

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 01:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।’’ हालांकि इस मुलाकात में क्या बात हुई इसका कोई ब्योरा नहीं दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने शानदार जीत दर्ज की थी। राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह स्टालिन की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी। वह दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश