तमिलनाडु: नीट की अनिश्चितता के कारण इंजीनियरिंग में दाखिलों में बढ़ोतरी

तमिलनाडु: नीट की अनिश्चितता के कारण इंजीनियरिंग में दाखिलों में बढ़ोतरी

तमिलनाडु: नीट की अनिश्चितता के कारण इंजीनियरिंग में दाखिलों में बढ़ोतरी
Modified Date: May 29, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: May 29, 2026 12:05 pm IST

चेन्नई, 29 मई (भाषा) इस वर्ष की नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के कारण बने अनिश्चितता के माहौल में, मेडिकल के इच्छुक छात्र इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से तमिलनाडु में इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए नामांकन 2.5 लाख से अधिक हो गया है।

तमिलनाडु इंजीनियरिंग प्रवेश (टीएनईए) अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पूर्णतः ऑनलाइन, ‘सिंगल-विंडो’ परामर्श प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से राज्य में स्नातक बी.ई. और बी.टेक. पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह कक्षा 12 के अंकों पर आधारित होता है और इसके लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती।

तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीओटीई) के सूत्रों के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तीन मई से शुरू हो चुका है।

डीओटीई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ’26 दिनों के भीतर आवेदनों की संख्या 25 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसके तीन लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।’

उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के कारण मेडिकल काउंसलिंग में हो रही देरी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘इसी वजह से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां कई मेडिकल अभ्यर्थी अब इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले का विकल्प चुन रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रवेश में देरी से राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो जून निर्धारित की गई है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में