तमिलनाडु : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

तमिलनाडु : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

तमिलनाडु : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
Modified Date: August 11, 2023 / 04:06 pm IST
Published Date: August 11, 2023 4:06 pm IST

चेंगलपट्टू (तमिलनाडु), 11 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में शुक्रवार को एक अनियंत्रित लॉरी ने तीन मोटरसाइकलों को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।

दुर्घटना कट्टूपक्कम इलाके में उस वक्त की है, जब चालक लॉरी से नियंत्रण खो बैठा और वह मोटरसाइकिलों से जा टकराई। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश देने के साथ ही उसे 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में