चेन्नई, चार मई (भाषा) तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा सोमवार को मन्नारगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में एएमएमके (एएमएमके) उम्मीदवार कामराज एस से 1,566 मतों के अंतर से हार गए।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजा को 66,850 वोट मिले, जबकि कामराज को 68,416 मत प्राप्त हुए।
राजा मन्नारगुड़ी से तीन बार विधानसभा के लिए चुने गये थे। साल 2021 में द्रमुक के सत्ता में लौटने के बाद, राजा को तमिलनाडु राज्य योजना आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। बाद में 2023 में, उन्हें मंत्री बनाया गया था।
भाषा
दिलीप सुभाष
सुभाष