Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार देर रात गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले कुछ घंटों में दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘‘सतर्क रहें’’, जो प्रतिकूल मौसम की संभावना को दर्शाता है।
Delhi Weather Update मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।