Gold Price Today 5 May | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Gold Price Today 5 May देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। अलग अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में लोग जमकर गहने की भी खरीदारी कर रहे हैं। अगर आप भी गहने खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है।
Gold Price Today 5 May बात करें चांदी की तो अब तक चांदी के दामों 8 हजार रुपए की गिरावट आई है। इस सप्ताह के शुरुआत दो कारोबारी दिनों में अब तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 8 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जिसके बाद अब चांदी का दाम 1 Kg Silver 2.14 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।
वहीं बात करें सोने की तो सप्ताह के दूसरे दिन एमसीएक्स पर कारोबार पर अपने हाई लेवल से अब 53000 रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है। MCX Gold Rate मंगलवार को ओपनिंग के साथ फिसलने के बाद मामूली बढ़त लेकर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। लेकिन ये कीमती पीली धातु भी महज दो कारोबारी दिनों में 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरते हुए अब 1,49,228 रुपये के लेवल पर आ गई है। ऐसे में दो दिन में सोना 2124 रुपये टूटा है।