तमिलनाडु चुनाव : एमडीएमके ने द्रमुक के साथ सीटों के बंटवारे के लिए समिति गठित की

Ads

तमिलनाडु चुनाव : एमडीएमके ने द्रमुक के साथ सीटों के बंटवारे के लिए समिति गठित की

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 11:24 AM IST

चेन्नई, 21 फरवरी (भाषा) वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) ने शनिवार को कहा कि उसने आगामी विधानसभा चुनाव में द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

चार सदस्यीय समिति में डीएमडीके के परिषद अध्यक्ष अर्जुन राज, कोषाध्यक्ष एम सेंथिलदीपन, उच्च स्तरीय समिति सदस्य सु जीवन और चुनाव सचिव वी शेषन शामिल हैं।

पार्टी महासचिव वाइको ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह समिति धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन का नेतृत्व कर रही द्रविड़ मुनेत्र कषगम के साथ 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए बातचीत करेगी।’’

भाषा गोला शोभना

शोभना