Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से.. साय सरकार लाएगी धर्मांतरण के खिलाफ बिल, जानें कब पेश होगा बजट

Ads

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू, 24 फरवरी को बजट पेश, धर्मांतरण विरोधी विधेयक भी आएगा।

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 12:57 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 02:18 PM IST

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27 || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू
  • 24 फरवरी को पेश होगा बजट
  • धर्मांतरण विरोधी बिल भी आएगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी बजट सत्र की रूपरेखा की जानकारी दी। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27) इस दौरान विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

पेश किया जाएगा धर्मांतरण के खिलाफ बिल

अध्यक्ष ने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। 26 और 27 फरवरी को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27) इसके अलावा सरकार सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता विधेयक भी पेश करेगी। सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ बिल लाने की तैयारी की गई है, जिसे सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. छत्तीसगढ़ का बजट सत्र कब से शुरू होगा?

बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा।

Q2. बजट कब पेश किया जाएगा?

वित्त मंत्री 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे।

Q3. क्या सत्र में कोई महत्वपूर्ण विधेयक आएगा?

हाँ, सरकार धर्मांतरण के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश करेगी।