तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,594 नए मामले सामने आए

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,594 नए मामले सामने आए

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,594 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: January 2, 2022 10:41 pm IST

चेन्नई, दो जनवरी (भाषा) तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,594 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,51,128 हो गयी। वहीं महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,790 पर पहुंच गयी।

चेन्नई और पड़ोसी चेंगलपेट में क्रमशः 776 और 146 नए मामले सामने आए। एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 624 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक 27,05,034 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 9,304 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में ओमीक्रेान के मामलों की संख्या 121 बनी हुई है और पिछले 24 घंटों में 98 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा अविनाश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में