Spider Man Box Office Collection Update: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफ़ान, रिलीज के पांचवे दिन ही बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई
Spider Man Box Office Collection Update: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
Spider Man Box Office Collection Update/ Image Credit: X
- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
- स्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी।
- फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन की भूमिका को दोहराया है।
Spider Man Box Office Collection Update: नई दिल्ली: टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, और इसका वैश्विक प्रदर्शन इसके एक दिन बाद शुरू हुआ। फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन की भूमिका को दोहराया है, जबकि जेंडाया ने मिशेल जोन्स-वॉटसन का किरदार निभाया है। फिल्म में जैकब बैटलन ने नेड लीड्स, क्रोंडन ने टॉम्बस्टोन और सैडी सिंक ने जीन ग्रे की भूमिका निभाई है।
स्पाइडर-मैन ने अब तक की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अब तक 310.38 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है। (Spider Man Box Office Collection Update) दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 92.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है। फिल्म में हॉलैंड का किरदार एक नए खतरे का सामना करता है। इसी दौरान अपने जीवन की चुनौतियों के बीच उसके शरीर में आए अप्रत्याशित बदलावों से भी उसे जूझना पड़ता है। ‘ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 38वीं फिल्म है। इसका निर्माण केविन फाइगी और एमी पास्कल ने किया है।
फिल्म में नजर आ रहे ये सितारें
Spider Man Box Office Collection Update: फिल्म में मार्क रफालो ने ब्रूस यानी द हल्क की भूमिका, जॉन बर्नथल ने द पनिशर और माइकल मांडो ने स्कॉर्पियन का किरदार निभाया है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के अलावा हॉलैंड और जेंडाया हाल में फिल्म ‘द ओडिसी’ में भी साथ नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद यूनानी राजा ओडीसियस की 10 साल लंबी कठिन यात्रा पर आधारित है। ‘द ओडिसी’ ने भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Promotion News Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां भेजा गया
- Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
- GAIL India Ltd Share Today: 5 बार बोनस शेयर, दोगुना मुनाफा… फिर भी शेयर क्यों हुआ धराशायी? आखिर क्या हो गया इस महारत्न कंपनी के साथ

Facebook


