Tamil Nadu Terror Arrest: भारत में बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम! 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार…

Ads

Tamil Nadu Terror Arrest: भारत में बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम! 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार...

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 01:28 PM IST

Tamil Nadu Terror Arrest/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • Delhi Police का बड़ा एक्शन
  • तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार
  • आतंकी साज़िश से पहले बड़ा खुलासा

Tamil Nadu Terror Arrest: भारत में एक बड़ी आतंकी साज़िश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु के तिरुप्पुर ज़िले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है, जो सभी संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ला रही है।

फर्जी पहचान और गारमेंट यूनिट में काम (Tiruppur Terror Case)

Tamil Nadu Terror Arrest: गिरफ्तार आरोपियों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताया जा रहा है। संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इनमें से कुछ के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की जा रही है। जांच में सामने आया है कि सभी संदिग्ध तिरुप्पुर जिले के उथुकुली, पल्लडम और तिरुमुरुगनपूंडी क्षेत्र स्थित गारमेंट यूनिट्स में काम कर रहे थे। आरोप है कि वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे और स्थानीय स्तर पर नौकरी कर रहे थे।

खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी (Tamil Nadu Anti Terror Operation)

Tamil Nadu Terror Arrest: सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन और सोलह सिम कार्ड बरामद किए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि उनके नेटवर्क और संभावित साज़िश की गहराई का पता लगाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसियों को इनकी गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को उथुकुली, तीन को पल्लडम और एक को तिरुमुरुगनपूंडी से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें

"Tiruppur Terror Arrest Case" क्या है?

यह मामला तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में छह संदिग्धों की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिन पर आतंकी साज़िश में शामिल होने का संदेह है।

"ISI Link Suspects India" से क्या मतलब है?

जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल जांच जारी है।

"Fake Aadhaar Card Terror Case" में क्या सामने आया है?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट यूनिट्स में काम कर रहे थे।