तमिलनाडु : कार ने भीड़ को मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत
तमिलनाडु : कार ने भीड़ को मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत
विल्लुप्पुरम (तमिलनाडु), 16 जुलाई (भाषा) विल्लुप्पुरम में रविवार को एक कार ने एक चौराहे के पास खड़ी भीड़ को टक्कर मार दी जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए उनके परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। स्टालिन ने घायलों के लिए भी मदद की घोषणा की है।
घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा अभिषेक अविनाश
अविनाश

Facebook


