नलगोंडा। तेलुगु अभिनेता नंदमूरी हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तड़के 4.30 बजे की है। जब वे अपनी कार ड्राइव करते हुए हरिकृष्णा मेहदीपट्टणम स्थित अपने आवास से नेल्लोर के लिए रवाना जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वे साउथ स्टार जूनियर NTR के पिता थे और 61 साल के थे।
पढ़ें-इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना पर करार, इंदौर से मुंबई के बीच 171 किमी कम होगी दूरी
हरिकृष्णा की कार नलगोंडा जिले के अन्नेपर्ती के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी छोर से आती हुई एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चला रहे हरिकृष्णा सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से वाहन से उड़कर गिर गए।
पढ़ें- अमलेश्वर पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, तटीय इलाकों में अलर्ट,बाढ़ में फंसे दो लोगों का रेस्क्यू
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हरिकृष्णा को नार्केटपल्ली कामीनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आपको बतादें नंदमुरी हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के बड़े बेटे थे।
वेब डेस्क, IBC24