राजस्थान के झुंझनू में सड़क हादसे में अध्यापिका की मौत

Ads

राजस्थान के झुंझनू में सड़क हादसे में अध्यापिका की मौत

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:29 PM IST

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में बुधवार को सड़क हादसे में सरकारी अध्यापिका की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा पिलानी में चिड़ावा रोड पर हुआ जब बोलेरो गाड़ी ने अध्यापिका की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पिलानी के थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़िता दमयंती चांवरिया (45) सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थीं।

उन्होंने कहा, ‘वह ड्यूटी पर जाने के लिए अपने स्कूटर से घर से रवाना हुई थीं, तभी यह टक्कर हुई।’

पुलिस ने बताया कि बोलेरो को पिलानी का ही रहने वाला मनोज सैनी चला रहा था, वह भी अध्यापक है और स्कूल जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद सैनी और कुछ अन्य लोग घायल अध्यापिका को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब