नोएडा में एक किशोरी लापता हुई
नोएडा में एक किशोरी लापता हुई
नोएडा (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) नोएडा में सेक्टर 113 थानाक्षेत्र के सोरखा गांव से 15 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाने के वरिष्ठ उप- निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि सोरखा गांव के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को रमेश बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


