दिल्ली में किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए

दिल्ली में किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए

दिल्ली में किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: October 29, 2022 4:48 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में दो किशोरों ने 17 वर्ष के एक किशोर की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि बलजीत नगर में घटना में घायल हुए कुमाऊं गली के मनोज कुमार नेगी को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया है, जो किशोर हैं।

पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल होने वाला हथियार बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर हत्या समेत अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक अमित

अमित

अमित


लेखक के बारे में