भलस्वा डेयरी इलाके में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, जांच जारी

Ads

भलस्वा डेयरी इलाके में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 04:28 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 18 वर्षीय एक लड़के की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी थाने में बुधवार देर रात एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किए जाने की सूचना मिली जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़का कलंदर कॉलोनी का निवासी था और उसे उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा था।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध जांच दल और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत और दो लावारिस मोटरसाइकिल बरामद कीं।

भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रहे हैं तथा मामले से संबंधित स्थानीय जानकारी भी जुटा रहे हैं।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल