तेजस्वी यादव ने द्रमुक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की

Ads

तेजस्वी यादव ने द्रमुक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 10:32 PM IST

मेट्टुपलायम (तमिलनाडु), 18 अप्रैल (भाषा) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाली स्टालिन सरकार द्वारा लागू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

यहां एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ मंच साझा करते हुए यादव ने कहा, ‘‘तमिलनाडु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में हमेशा से आगे रहा है। मेरी अपील है कि स्टालिन के साथ इस यात्रा को जोश के साथ जारी रखें।’’

यादव ने दावा किया कि मानव विकास सूचकांक के मामले में तमिलनाडु देश का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य जीडीपी में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।’’

परिसीमन विधेयक का विरोध करने में अहम भूमिका निभाने वाले द्रमुक प्रमुख स्टालिन की सराहना करते हुए यादव ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान को कमजोर करने की कोशिश की, तो सांसदों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। तमिलनाडु के उत्थान से भारत का भी उत्थान होता है।’’

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश