औवेसी बंधु प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कम देशभक्त नहीं : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

Ads

औवेसी बंधु प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कम देशभक्त नहीं : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 12:12 AM IST

हैदराबाद, तीन सितंबर (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी देशभक्ति के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसी भी तरह कम नहीं हैं।

यहां एक पुल के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि किसी ने टिप्पणी की थी कि असदुद्दीन ओवैसी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी देश के खिलाफ हैं।

रेड्डी ने कहा कि वह ऐसी टिप्पणियों को बिल्कुल स्वीकार नहीं करते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के समर्थन में आयोजित रैली में असदुद्दीन ओवैसी उनके और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए थे और उन्होंने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की थी।

रेड्डी ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक टिप्पणियां की जा सकती हैं, लेकिन देशभक्ति के मामले में कोई भी असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी पर सवाल नहीं उठा सकता।

भाषा शफीक रंजन

रंजन