तेलंगाना : कांग्रेस विधायक की पत्नी घर में मृत पाई गयीं
तेलंगाना : कांग्रेस विधायक की पत्नी घर में मृत पाई गयीं
हैदराबाद, 21 जून (भाषा) तेलंगाना में कांग्रेस विधायक एम सत्यम की पत्नी अपने आवास पर मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार रात परिवार के कुछ सदस्यों को रूपा देवी अपने घर पर फंदे से लटकी हुईं मिली।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने (रूपा ने) स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यह कदम उठाया है।
एम सत्यम, तेलंगाना के करीमनगर जिले के चोप्पादंडी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तेलंगाना सरकार में मंत्री पोन्नम प्रभाकर समेत अन्य लोगों ने विधायक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
भाषा यासिर जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


