तेलंगाना: कार पेड़ से टकराई, कर्नाटक के पांच लोगों की मौत

तेलंगाना: कार पेड़ से टकराई, कर्नाटक के पांच लोगों की मौत

तेलंगाना: कार पेड़ से टकराई, कर्नाटक के पांच लोगों की मौत
Modified Date: March 4, 2024 / 03:07 pm IST
Published Date: March 4, 2024 3:07 pm IST

हैदराबाद, चार मार्च (भाषा) तेलंगाना के वानपर्ति जिले में एक कार के पेड़ से टकराने की वजह से उसमें सवार कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठकोटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन बच्चे और दो बुजुर्ग शामिल हैं जबकि कार सवार अन्य छह लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चला रहे व्यक्ति की आंख लग गई थी जिस वजह से वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि गाड़ी चालक घायल हो गया है। उनके मुताबिक, पीड़ित कर्नाटक के बेल्लारी जिले के रहने वाले हैं। मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में