तेलंगाना : कर्ज को लेकर चाचा द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण लड़की ने की आत्महत्या

तेलंगाना : कर्ज को लेकर चाचा द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण लड़की ने की आत्महत्या

तेलंगाना : कर्ज को लेकर चाचा द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण लड़की ने की आत्महत्या
Modified Date: October 3, 2025 / 09:20 pm IST
Published Date: October 3, 2025 9:20 pm IST

हैदराबाद, तीन अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में वित्तीय मुद्दों को लेकर अपने चाचा द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने अपने बड़े भाई के साथ संयुक्त ऋण लिया था। लड़की के पिता की लगभग छह महीने पहले आत्महत्या के कारण मृत्यु हो गई थी। लड़की के चाचा ने कथित तौर पर लड़की और उसकी मां पर ऋण चुकाने के लिए दबाव डाला और उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि चाचा द्वारा लगातार अपमान किए जाने के कारण लड़की ने बृहस्पतिवार शाम को आत्महत्या कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने लड़की की मां द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में