‘वीबी जीराम जी’ अधिनियम के खिलाफ न्यायालय जाने पर विचार कर रही तेलंगाना सरकार: मंत्री
'वीबी जीराम जी' अधिनियम के खिलाफ न्यायालय जाने पर विचार कर रही तेलंगाना सरकार: मंत्री
हैदराबाद, 28 जून (भाषा) तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा है कि मनरेगा के स्थान पर लाए गए ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस सरकार उच्चतम न्यायालय का रुख करने पर विचार कर रही है।
इस मुद्दे पर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति के प्रमुख रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ‘वीबी-जी राम जी’ को उसके वर्तमान स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगी।
समिति ने इस मुद्दे को दो जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिमंडल इस बात पर अंतिम निर्णय लेगा कि तेलंगाना केंद्र के प्रस्तावित ढांचे को अपनाए, अपना अलग कानून बनाए, उच्चतम न्यायालय का रुख करे या कानूनी और प्रशासनिक उपायों के संयोजन को अपनाए।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


