हैदराबाद, 11 अप्रैल (भाषा) सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़े अभियान में, तेलंगाना सरकार की हाइड्रा (हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण प्राधिकरण) ने शनिवार को संगारेड्डी जिले में 861 एकड़ सरकारी जमीन वापस हासिल की, जिसका बाजार मूल्य लगभग 15,000 करोड़ रुपये बताया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह अतिक्रमण हटाने का अभियान हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण प्राधिकरण के अलावा राजस्व, नगरपालिका और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमीनपुर में चलाया गया।
अधिकारियों ने एक छह मंजिला अपार्टमेंट, एक स्विमिंग पूल और एक अतिथि गृह को ध्वस्त कर दिया।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश