पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र: निर्वाचन आयोग

Ads

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र: निर्वाचन आयोग

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 12:54 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 12:54 AM IST

कोलकाता, 11 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को 16 जिलों के 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र होंगे।

आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण की मतदाता सूची में 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

इन जिलों में सबसे अधिक 50.26 लाख मतदाता मुर्शिदाबाद में हैं। इसके बाद पूर्वी मिदनापुर में 41.60 लाख और पश्चिम मिदनापुर में 37.70 लाख मतदाता हैं। वहीं, कालिम्पोंग में सबसे कम 2.01 लाख मतदाता हैं।

पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीट पर, जबकि दूसरे चरण में 142 सीट पर 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश