Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश

Ads

Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 07:17 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 07:24 AM IST

Police Transfer News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस में 12 अधिकारियों का तबादला किया
  • कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से हटाया गया और नए पदों पर नियुक्त किया गया
  • यह कदम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है

कोलकाता: Police Transfer News निर्वाचन आयोग ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर फेरबदल (Police Transfer) का आदेश दिया है, जिसके तहत कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल राज्य की पुलिस में 12 अधिकारियों का तबादला किया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

West Bengal Police Transfer News कोलकाता पुलिस में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया गया है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की डीआईजी, सोमा दास मित्रा का तबादला कर उन्हें कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है। डीआईजी (कार्मिक) के पद पर कार्यरत सुदीप सरकार को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।

विशेष कार्य बल की डीआईजी देबास्मिता दास को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (खुफिया) नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व डिवीजनों के उपायुक्तों को भी उनके पदों से हटा दिया है। वीएसआर अनंतनाग को उपायुक्त (दक्षिण), जबकि प्रदीप कुमार यादव को उपायुक्त (उत्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है।

भंगार डिवीजन के डीसी के पद पर कार्यरत सैकत घोष का तबादला दक्षिण-पूर्व डिवीजन के डीसी के रूप में कर दिया गया है। उग्रवाद निरोधक बल के एसपी प्रशांत चौधरी को कोलकाता पुलिस में डीसी (पूर्व) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, आयोग ने राज्य के कई पुलिस जिलों और आयुक्तालयों में कई अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

निर्वाचन आयोग ने यह फेरबदल क्यों किया?

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए आयोग ने यह कदम उठाया है।

कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है।

कोलकाता पुलिस में किन पदों पर बदलाव हुआ है?

संयुक्त आयुक्त (अपराध, मुख्यालय, खुफिया) और विभिन्न डिवीजनों के उपायुक्तों के पदों पर बदलाव हुआ है।