UP Viral Video | Photo Credit: IBC24
गाजियाबाद: UP Viral Video उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक चोर को चोरी करना महंगा पड़ गया। दरअसल, यहां क्लीनिक में एक चोर चोरी करने के नियत से घुसा था, लेकिन क्लीनिक का शटर उसके गर्दन में फंस गया, जिससे वो रात भर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा। क्लीनिक के शटर में फंसे चोर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है। घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक क्लीनिक के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से रेस्क्यू टेंडर को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक युवक क्लीनिक के शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है।
युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक क्लीनिक में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह छत के रास्ते नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह शटर और दीवार के बीच फंस गया। इस दौरान उसका गला बुरी तरह जाम हो गया और वह वहीं लटक गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। सीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोर नाबालिग है। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है।
उत्तर प्रदेश –
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई। पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया। pic.twitter.com/vKncyxU6nu— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026