तेलंगाना पुलिस को माओवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की जरूरत: डीजीपी

तेलंगाना पुलिस को माओवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की जरूरत: डीजीपी

तेलंगाना पुलिस को माओवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की जरूरत: डीजीपी
Modified Date: May 4, 2023 / 10:10 pm IST
Published Date: May 4, 2023 10:10 pm IST

हैदराबाद, चार मई (भाषा) तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार ने पड़ोसी छत्तीसगढ़ में घातक नक्सली हमले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस को सतर्क रहने और माओवादी गतिविधियों की निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंजनी कुमार ने छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली हमले में 10 पुलिस कर्मियों और एक आम व्यक्ति के मारे जाने के बाद राज्य में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ 26 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग के लगातार प्रयासों के कारण तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद लगभग न के बराबर हो गया है। हालांकि राज्य में 80 प्रतिशत नए भर्ती किए गए पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें माओवादी रणनीतियों, कार्रवाइयों और हमलों के बारे में अधिक जागरूक होना चाहिए।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में