तेलंगाना : पुलिस उप-निरीक्षक ने आत्महत्या की

तेलंगाना : पुलिस उप-निरीक्षक ने आत्महत्या की

तेलंगाना : पुलिस उप-निरीक्षक ने आत्महत्या की
Modified Date: March 21, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: March 21, 2026 8:07 pm IST

करीमनगर (तेलंगाना), 21 मार्च (भाषा) तेलंगाना के करीमनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हुजूरबाद की सहायक पुलिस आयुक्त माधवी ने बताया कि उप-निरीक्षक देशी चंद्रशेखर यादव (38) अपनी पत्नी दिव्या की मौत के बाद के अनुष्ठानों में हिस्सा लेने के लिए सीतामपेट स्थित ससुराल गए थे।

खबरों के मुताबिक, यादव ने अपने ससुराल के घर के एक कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दंपति की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं जिनकी उम्र क्रमश: सात और चार साल है।

पुलिस ने बताया कि परिवार में किसी तरह के विवाद की कोई जानकारी नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद उप-निरीक्षक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि उप-निरीक्षक की पत्नी दिव्या (32) कथित तौर पर पेट की समस्या से तंग आकर 12 मार्च को करीमनगर स्थित अपने आवास पर कनेर की बीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि दिव्या को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 13 मार्च को उसकी मौत हो गई।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में