तेलंगाना में कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आए

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 3, 2021 / 09:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

हैदराबाद, तीन अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6.66 लाख हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,921 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 63 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर जिले में 13 जबकि रंगा रेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए।

राज्य के 33 जिलों में से नौ जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,455 है। तेलंगाना में रविवार को 32,828 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 2.65 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 247 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,58,170 हो गई।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज