तेलंगाना: उत्पीड़न के कारण युवती ने आत्महत्या की

Ads

तेलंगाना: उत्पीड़न के कारण युवती ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 06:26 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 06:26 PM IST

हैदराबाद, नौ जून (भाषा) तेलंगाना के जगतियाल जिले में उत्पीड़न से परेशान होकर 20 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था और उससे शादी करना चाहता था।

युवती ने सोमवार को जगतियाल ग्रामीण मंडल स्थित अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि युवती और 20 वर्षीय आरोपी पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और सहपाठी थे।

पुलिस ने बताया कि बाद में किसी मुद्दे को लेकर युवती ने आरोपी युवक से दूरी बना ली थी।

युवती के माता-पिता ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी किसी और से करने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी ने बार-बार उससे फोन कर पूछा कि वह किसी और से शादी क्यों करना चाहती है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने उस व्यक्ति को भी फोन किया जिससे युवती के माता-पिता रिश्ता तय करना चाहते थे और उसे कहा कि वह उससे शादी न करे, क्योंकि युवती उससे प्यार करती है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक के बार-बार फोन करने से होने वाली ‘परेशानी’ को सहन न कर पाने के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार